सरस्वती शिशु मंदिर में पर्यावरण दिवस पर हुई ऑनलाइन प्रतियोगिता
विद्यार्थियों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

गरमपानी डेस्क : पर्यावरण दिवस पर सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वत में ऑनलाइन प्रतियोगिताएं हुई। कक्षा आठ की छात्रा सादिया खातून व नीतू परिहार संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रही।

पर्यावरण दिवस पर विद्यालय परिसर में पौधरोपण अभियान चलाया गया। विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। साथ ही ऑनलाइन प्रतियोगिता हुई। जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य तुलसी प्रसाद भट्ट व व्यवस्थापक रोहित अग्रवाल ने पर्यावरण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विभिन्न प्रतियोगिताओं में कक्षा आठ की सादिया खातून, नीतू परिहार संयुक्त रूप से पहले पायदान पर रही। जबकि गुंजन बिष्ट अंजलि राठौर द्वितीय तथा आयुष त्रिपाठी तीसरे स्थान पर रहे। कक्षा साय में प्रियांशी साह पहले निशा दूसरे भानु प्रताप व जानवी ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में कई विद्यार्थियों ने बाजी मारी।