Breaking-News

जगह जगह दफन हो गई सिंचाई नहर
कई जगह मलबे से पटी

गरमपानी डेस्क : जी हां खैरना क्षेत्र के काश्तकारों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने को वर्षों पूर्व बनाई गई सिंचाई नहर पाताल लोक पहुंच चुकी है। कई जगह नहर का पता ही नहीं है तो जगह-जगह नहर मकानों के नीचे दबी पड़ी है। जिससे खैरना क्षेत्र तक सिंचाई का पानी ही नहीं पहुंच रहा। दरअसल वर्षों पूर्व उत्तरवाहिनी शिप्रा नदी से खैरना क्षेत्र के तमाम काश्तकारों को उनकी सिंचित भूमि के लिए पानी उपलब्ध कराने को नहर निर्माण किया गया पर समय की मार व विभागीय अनदेखी से नहर पाताल लोक पहुंच चुकी है जगह-जगह मलबे से पटी पड़ी है तो कई जगह लोगों ने नहर के ऊपर ही भवन निर्माण कर डाला है। जिससे नहर में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही। कई जगह नाली में जगह-जगह मलबा भरा पडा़ है। विभागीय अधिकारियों को सरकारी योजना की खस्ताहालत दिखाई ही नही दे रही।