= भवाली से क्वारब तक बदहाली का दंश झेल रहा राष्ट्रीय राजमार्ग
= आपदा के बाद से बजट न मिलने से नहीं हो पा रहा मरम्मत का कार्य
= जल्द व्यवस्था में सुधार न होने पर आंदोलन का ऐलान

(((कुबेर जीना/,अंकित सुयाल/मनीष कर्नाटक/महेंद्र कनवाल की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा भवाली राष्ट्रीय राजमार्ग की बदहाली से व्यापारियों में रोष पनपने लगा है। भवाली से क्वारब तक जगह-जगह बदहाल हालत में पड़े राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटना का खतरा बढ़ती ही जा रहा है। बावजूद कोई सुध लेवा नहीं है। व्यापारियों ने व्यवस्था में सुधार न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
कुमाऊं के तमाम पर्वतीय क्षेत्रों को जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग बदहाली का दंश झेल रहा है। आपदा ने राष्ट्रीय राजमार्ग को भारी नुकसान पहुंचाया पर बजट न मिलने से राष्ट्रीय राजमार्ग पर मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। निगलाट, पाडली, दोपांखी, भोर्या बैंड, लोहाली, जोरासी, काकडीघाट, खीनापानी, नैनीपुल, क्वारब आदि तमाम क्षेत्रों में राजमार्ग बदहाली का दंश झेल रहा है। आए दिन वाहनों में तकनीकी खराबी आ रही है लोग परेशानी का सामना करने को मजबूर है। व्यापारियों ने तत्काल राजमार्ग को दुरुस्त करने की मांग उठाई है।

error: Content is protected !!