Breaking-News

वन संपदा घटने से बढ़ रहा खतरा
बाजार क्षेत्र में गिर रहे पत्थर कर रहे बड़े खतरे की ओर इशारा
मानवीय दखल भी कम कर रहा जंगलात का हिस्सा

गरमपानी डेस्क : गरमपानी खैरना क्षेत्र बाजार तमाम दिक्कतों से जूझ रहा है। बाजार के ठीक पीछे बरसात में बाजार की ठीक पीछे जहां शिप्रा के उफान से लोग भयभीत रहते हैं वही बाजार के ठीक ऊपर थुवा की पहाड़ी भी अब डराने लगी है। जगह-जगह भूस्खलन होने से पहाड़ी कमजोर पड़ती जा रही है।

बाजार क्षेत्र से सटी थुवा की पहाड़ी पर लगातार जंगलात का भूभाग कम होने से बड़े खतरे का अंदेशा मंडरा रहा है। कुछ दिन पूर्व ही बारिश में बाजार क्षेत्र में जगह जगह पत्थर गिरे जिससे खतरा कई गुना बढ़ गया है। जंगल को लगातार नुकसान होने, मानवीय दखल बढ़ने से भी थुआ की पहाडी़ कमजोर होती जा रही है। पहले ही थुवा की पहाड़ी का काफी बड़ा हिस्सा वनाग्नि की चपेट में आकर स्वाहा हो चुका है ऐसे में बारिश में पहाड़ी से पत्थर व भूस्खलन होते रहता है। जिससे क्षेत्र के लोग आशंकित हैं। खैरना क्षेत्र में भी खतरा लगातार बढ़ रहा है। बरसात में कई जगह पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरते रहते हैं। यदि समय रहते कमजोर पड़ रही पहाड़ी के उपचार को ठोस कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में बड़ी घटना सामने आ सकती हैं।