= बैंकों का कामकाज भी हुआ प्रभावित
= व्यापारी भी रहे परेशान
= बमुश्किल आपूर्ति सुचारू होने के बाद लोगों ने ली राहत की सांस

(((अंकित सुयाल/पंकज भट्ट की रिपोर्ट)))

सुयालबाडी़ में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रही जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बैंकों में कामकाज प्रभावित रहा। विद्युत आपूर्ति सुचारू होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
सुयालबाडी़ क्षेत्र में बीते गुरुवार को काकडी़घाट क्षेत्र के समीप विद्युत लाइन पर तकनीकी खराबी होने से आपूर्ति ठप हो गई। विद्युत कर्मियों ने व्यवस्था सुचारू करने का काफी प्रयास किया पर सफलता हाथ न लगी। दिक्कत बड़ी होने से एक फेस में आपूर्ति सुचारू की गई पर कई जगह वोल्टेज कम होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शुक्रवार सुबह भी लोग परेशान रहे बैंकों में कामकाज प्रभावित रहा। व्यापारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शुक्रवार दोपहर को तकनीकी खराबी दूर करने के बाद आपूर्ति सुचारू हो सकी तब जाकर क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली।