= ग्रामीणों को करना पड़ा दिक्कतों का सामना
= 25 परिवार हुए प्रभावित
= बामुश्किल सुचारु हुई आपूर्ति

(((पंकज नेगी/मनीष कर्नाटक/फिरोज अहमद की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर लोहाली व चमडिया क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति भंग होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बमुश्किल करीब 22 घंटे बाद आपूर्ति सुचारू हुई तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
गुरुवार को हाईवे पर लोहाली चमडिया क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। करीब तीन बजे आपूर्ति ठप होने के बाद जब आपूर्ति सुचारू न हो सकी तो ग्रामीणों ने विद्युत विभाग को सूचना दी। विभागीय कर्मचारियों ने आपूर्ति सुचारू करने का प्रयास किया। पर जगह-जगह फाल्ट होने से आपूर्ति सुचारू नहीं हुई। जीआइसी लोहाली के समीप पेड़ गिरने से तार भी क्षतिग्रस्त हो गए। विद्युत आपूर्ति चरमराने से ग्रामीण को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मोबाइल खिलौने बन गए। शुक्रवार सुबह एक बार फिर कर्मचारियों ने आपूर्ति सुचारू करने का कार्य शुरू किया। दोपहर एक बजे के आसपास बमुश्किल आपूर्ति सुचारू हो सकी। तब जाकर ग्रामीणों व व्यापारियों ने राहत की सांस ली। विद्युत विभाग के अवर अभियंता हेमचंद कपिल के अनुसार लोहाली के समीप पेड़ गिरने से आपूर्ति बाधित हुई थी। अब विद्युत आपूर्ति सुचारू कर दी गई है।