🔳 एससी एसटी शिक्षक एसोशिएशन बेतालघाट के पदाधिकारियों ने सीएम को भेजा पत्र
🔳 19 सूत्रीय मांगों को पूरा किए जाने की उठाई पुरजोर मांग
🔳 शिक्षकों को शैक्षणिक कार्यो तक सिमित रखने पर दिया जोर
🔳 अनुसूचित जाति जनजाति के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति धनराशि में बढ़ोतरी की उठाई मांग
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]

अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक एसोशिएशन बेतालघाट के पदाधिकारियों ने श्री कैंची धाम तहसील के उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेज 19 सूत्रीय मांगों की ओर ध्यान खिंचा है। पदाधिकारियों ने अति दुर्गम व दुर्गम क्षेत्रों के लिए रोस्टर आधारित संतुलित नियुक्ति व स्थानांतरण निति लागू करने, शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यो में न लगाकर मुख्यतः शिक्षण कार्यो तक सिमित रखने की मांग उठाई है।
अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक एसोशिएशन बेतालघाट ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज कई अहम मांगे पूरी किए जाने पर जोर दिया है। उपजिलाधिकारी के माध्यम से भेजें पत्र के माध्यम से अनुसूचित जाति जनजाति के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति धनराशि में वृद्धि, लंबित पदोन्नति प्रक्रिया को दोबारा जल्द शुरु किए जाने, अशासकीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक व कर्मचारियों के वेतन भुगतान को पारदर्शी व समयबद्व व्यवस्था लागू करने, आरक्षण, रोस्टर, पदोन्नति व प्रतिनिधित्व संबधी विषयों की निगरानी को उच्च स्तरीय समिति व समीक्षा क्रियान्वयन समिति का गठन, आरक्षण रोस्टर का कड़ाई से पालन कर विभागवार बैकलॉग रिक्तियां की पूर्ति को विशेष भर्ती अभियान संचालित करने की मांग उठाई‌ पदाधिकारी ने अनुसूचित जाति जनजाति के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं, कोचिंग, छात्रावास, डिजिटल सहायता योजना को मजबूत करने पर जोर दिया है। चेताया की यदि मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो संगठन शांतिपूर्ण व चरणबद्ध ढंग से आंदोलन को विवश होगा जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। इस दौरान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष दीपक कुमार, उपाध्यक्ष चंद्र शेखर, महामंत्री चंदन राम, कोषाध्यक्ष नीलम आर्या आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *