🔳 गांवों में बने कूड़ा संक्रमण केंद्र बदहाल
🔳 कूड़ा उठान व निस्तारण न होने से बिगड़े हालात
🔳 गांवो को साफ सुथरा बनाने के दावे हुए खोखले
🔳 योजना की बदहाली से गांवों के लोगों में भी नाराजगी
[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]

ग्राम पंचायतों को साफ सुधरा रखने को स्वच्छ भारत मिशन योजना पहाड़ों में हांफने लगी है। भारी-भरकम बजट से गांवों में कूड़ा एकत्र करने को बने केंद्र कूड़े से पटे पड़े हैं। कूड़ा उठाने न होने व निस्तारण की ठोस व्यवस्था न होने से योजना पर प्रश्नचिन्ह लग गया है। बेतालघाट ब्लॉक के तमाम गांवों कुछ ऐसी ही हकीकत बयां कर रहे हैं।

केंद्र सरकार की स्वच्छ भारत मिशन गांवों में बद से बद्तर स्थित में पहुंच गई है। बेतालघाट ब्लॉक के तमाम गांवों में कूड़ा एकत्र करने को बने केंद्रों में लंबे समय से कूड़ा जस का तस पड़ा है। कूड़ा उठान व निस्तारण की ठोस व्यवस्था न होने से गांवों के लोग भी बेहद परेशान हैं। महत्वपूर्ण योजना की बदहाली से विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार कई बार कूड़ा वाहन भेजने की मांग उठाए जाने के बावजूद सुध नहीं ली जा रही। कूड़ा उठान न होने से गांवों को साफ सुथरा बनाए रखने के दावे भी हवा हवाई साबित हो चुके हैं। विकासखंड के तमाम गांवों के लोगों ने भारत सरकार की महत्वपूर्ण स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत बने केंद्रों की अनदेखी पर गहरी नाराजगी जताई है। गांवों से रोजाना कूड़ा उठान व निस्तारण को ठोस उपाय किए जाने की मांग उठाई है। चेतावनी दी है कि यदि जल्द हालातों में सुधार नहीं हुआ तो मामले को लेकर न्यायालय की शरण ली जाएगी। खंड विकास अधिकारी बेतालघाट पंकज जोशी के अनुसार ब्लॉक में 75 ग्राम पंचायतों से कूड़ा उठान को प्रमुख निधी से एक ही वाहन संचालित किया जा रहा है। अतिरिक्त वाहन की उपलब्धता को शासन को पत्राचार करेंगे। बेतालघाट में जिला पंचायत का कांट्रेक्टर भी बंद पड़ा है जिस कारण कूड़ा निस्तारण में दिक्कत आ रही है। कांपेक्टर को संचालित किए जाने को जिला पंचायत को पत्राचार भी कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *