🔳 प्रशिक्षु आइएएस ने श्री कैंची धाम तहसील में संभाला कार्यभार
🔳 मानसून सत्र की तैयारी को भी गंभीरता से होगा कार्य
🔳 सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर भी दिया जोर
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]
श्री कैंची धाम तहसील में प्रशिशु आइएएस दिव्यांश मीणा ने बतौर एडीएसनल संयुक्त मजिस्ट्रेट के तौर पर पदभार ग्रहण कर जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता से कार्य करने के साथ ही सरकार की योजनाओं के बेहतर ढंग से क्रियान्वयन पर जोर दिया। मानसून सत्र में भी तालमेल के साथ कार्य करने की बात कहीं।
सोमवार को प्रशिक्षु आइएएस दिव्यांश मीणा ने श्री कैंची धाम तहसील में कार्यभार संभाल लिया। नवनियुक्त एडिशनल संयुक्त मजिस्ट्रेट के कार्यभार संभालने के बाद पंचायत प्रतिनिधियों समेत विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने उनसे मुलाकात की। क्षेत्र की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रशिक्षु आइएएस ने जनसमस्याओं के समाधान को गंभीरता से कार्य करने, अधिकारियों, कर्मचारियों व आमजन के बीच समन्वय स्थापित कर क्षेत्र की समस्याओं के समाधान को कार्य करने के साथ ही आगामी मानसून सत्र की तैयारियों को भी बेहतर ढंग से कार्य करने को प्राथमिकता बताया। प्रशिक्षु आइएएस ने बताया की सुप्रसिद्ध कैंची धाम मेले की तैयारियों को लेकर भी कार्य शुरु कर दिया गया है।
