🔳 बूथ लेवल अधिकारी व सुपरवाइजरों को दिया गया प्रशिक्षण
🔳 श्री कैंची धाम तहसील में हुए प्रशिक्षण में दी गई अहम जानकारियां
🔳 मोबाइल एप पर कार्य करने के समझाएं गए तौर तरीके
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]
श्री कैंची धाम तहसील मुख्यालय स्थित सभागार में एसआइआर के संबंध अधिकारियों व कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। बूथ लेवल अधिकारी व सुपरवाइजर को मोबाइल एप पर कार्य करने संबंधी तकनीकी जानकारी साझा की गई। बेहद जिम्मेदारी के साथ बगैर त्रुटि के कार्य करने का आह्वान भी किया गया।
गुरुवार को तहसील सभागार में हुए प्रशिक्षण शिविर में तहसीलदार भुवन चंद्र भंडारी ने कार्मिकों को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के संबंध कई महत्वपूर्ण जानकारियां दे गंभीरता से जुटने की अपील की। तहसीलदार ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर किए जा रहे कार्य को जिम्मेदारी के साथ पूर्ण किया जाना है। जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर राजेंद्र पांडे ने मोबाइल एप पर मतदाता फार्म को डाउनलोड करने, फोटो व फार्म स्कैन करने के साथ ही कार्यक्रम के संबंध में कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की। महत्वपूर्ण तिथियों में क्रमवार किए जाने वाले कार्य के तौर तरीके बताए। स्वान विभाग के इंजिनियर हेमंत सिंह व राकेश कुमार ने भी बूथ लेवल अधिकारी व सुपरवाइजरों को कई अहम बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान महेंद्र सिंह, सरिता, राकेश, हरीश, मनसा मेहरा आदि मौजूद रहे।
