🔳 कैंची धाम में दिखने लगा हनुमान अंश फिल्म का असर
🔳 श्रद्धालु लगा रहे सीता राम, सीता राम के जयकारे
🔳 फिल्म रिलीज़ होने के बाद से श्रद्धालुओं की भीड़ में हुआ दोगुना इजाफा
🔳 किस्मत बदलने वाले बाबा के दर पर मत्था टेकने पहुंच रहे हजारों भक्त
[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]

बाबा नीब करौरी के चमत्कारों पर बनी फिल्म हनुमान अंश के रिलीज होने के साथ ही कैंची धाम में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी हो गई है। जय श्री राम के जयकारों से गुंजायमान रहने वाला कैंची धाम अब हनुमान अंश फिल्म के बाद सीता राम सीता राम के जयकारों से गूंज रहा है। कई बाबा भक्तों के अनुसार फिल्म देखने के बाद उन्हें यहां पहुंचने का सौभाग्य मिला है।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित स्थित सुप्रसिद्ध कैंची धाम में रोजाना हजारों बाबा भक्त पहुंचते हैं पर बाबा के जीवन व चमत्कारों पर बनी फिल्म हनुमान अंश के रिलीज होने के बाद कैंची धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में कई गुना बढ़ोतरी हो गई है। दिल्ली , लखनऊ, उज्जैन, मध्यप्रदेश, पंजाब समेत दूर दराज के क्षेत्रों से कैंची धाम पहुंचे कई श्रद्धालुओं ने हनुमान अंश देखने के बाद ही कैंची धाम पहुंचने की बात स्वीकारी है। लखनऊ से पहुंचे जीशांत तथा लखनऊ से कैंची धाम पहुंचने रोहिणी ने बताया की बीते दिनों हनुमान अंश फिल्म देखने को मिली फिर लगातार तीन दिन की छुट्टियां होने से बाबा के धाम पहुंचने का अवसर मिल गया। आश्रम परिसर में गूंज रहे सीता राम, सीता राम के जयकारों ने भी हनुमान अंश फिल्म से भक्तों के बड़ी संख्या में कैंची धाम पहुंचने की पुष्टि की है। व्यवस्था में तैनात लोगों के अनुसार पहले धाम जय श्री राम जय श्री राम के जयकारों से गूंजता पर अब बाबा भक्त सीता राम सीता राम के जयकारों के साथ आश्रम में प्रवेश कर रहे हैं। हनुमान अंश फिल्म में भी अधिकांश सीता राम सीता राम के जयकारों का इस्तेमाल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!