🔳 बेतालघाट महाविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ कार्यक्रम
🔳 विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने की बढ़-चढ़कर भागीदारी
🔳 विजेताओं को प्रशस्ति पत्र से किया गया सम्मानित
🔳 छात्रावास निर्माण समेत कई अहम मांगों को लेकर विधायक को सौंपा गया पत्र
[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]

शहीद खेम चंद्र डोर्बी राजकीय महाविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत हुए कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भागीदारी की विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। जनप्रतिनिधियों व छात्र संघ पदाधिकारियों ने महाविद्यालय में छात्रावास निर्माण समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। विधायक सरिता आर्या ने महाविद्यालय में सुविधाएं उपलब्ध कराने को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
मंगलवार को शहीद श्री खेमचंद डोर्बी राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट में सेवा संकल्प अभियान के तहत मेरे सपनों का भारत विषय पर रंगोली, निबंध व पोस्टर प्रतियोगिता हुई। मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत के प्रस्तुति दी। राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष डा. तरुण कुमार आर्या ने महाविद्यालय की प्रगति आख्या प्रस्तुत की। पूर्व छात्र सचिव तारा भंडारी ने महाविद्यालय में अध्ययरत छात्र छात्राओं के लिए भूगोल, इतिहास व वाणिज्य विषयों की मांग के साथ ही दूरस्थ स्थानों से आने वाली छात्राओं के लिए छात्रावास का प्रस्ताव रखा। विधायक सरिता आर्या ने छात्र संघ व महाविद्यालय प्रबंधन की मांगों को उच्च स्तर तक अग्रसारित करने के साथ ही उनके पूर्ण होने का आश्वासन भी दिया। प्रभारी प्राचार्य डा. सुनील कुमार मौर्य ने कहा कि सपनों का भारत मात्र सोचने से नहीं बल्कि उसके लिए नागरिकों में कर्तव्यनिष्ठता व दायित्व का बोध होना आवश्यक है। इसमें युवा वर्ग महती भूमिका निभाता है।‌ भारत को स्वर्णिम बनाने के लिए आत्मनिर्भरता एवं स्थानीय रोजगारों को बढ़ावा देना अत्यंत आवश्यक है। प्राचार्य ने विधायक को महाविद्यालय के विकास को स्नातक स्तर पर नए विषयों की स्वीकृति, ऑडिटोरियम, चहारदीवारी, नवीन व्याख्यान कक्ष सहित लंबित मांगों को ज्ञापन सौंपा। निबंध, रंगोली व निबंध प्रतियोगिता की विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान डा. निर्मला, डा. इप्सिता सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप बोहरा, दयाल सिंह दरमाल समेत कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!