🔳 राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीते दो गोल्ड व ब्रांच
🔳 बेहतरीन प्रदर्शन कर बढ़ाया विद्यालय व क्षेत्र का मान
🔳 जीआइसी नौगांव में 12वीं का छात्र है मेधावी
🔳 विद्यालय प्रबंधन, पंचायत प्रतिनिधियों व अभिभावकों ने जताई खुशी
[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से सटे जीआइसी नौगांव के बारहवीं के छात्र का चयन राष्ट्रीय स्तरीय तैराकी चैम्पियनशिप के लिए होने पर गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है। मेधावी ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दो गोल्ड व एक ब्रांच मेडल जीतकर नेशनल चैंपियनशिप में जगह पक्की की है। विद्यालय प्रबंधन व पंचायत प्रतिनिधियों तथा अभिभावकों ने मेधावी की सफलता पर खुशी व्यक्त की है।
ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित विद्यालयों में भी प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरुरत है तो बस कठिन परिश्रम व लक्ष्य की ओर गंभीरता से कदम बढ़ाने की। यह साबित कर दिया है। जीआइसी नौगांव में 12वीं कक्षा में अध्ययनरत राजेश आर्या ने। राजेश ने बीते शुक्रवार को हल्द्वानी स्टेडियम में हुई राज्य स्तरीय तैराकी चैम्पियनसिप में दो गोल्ड व एक ब्रांच मेडल जीतकर विद्यालय व क्षेत्र का मान बढ़ाया है वहीं बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर राजेश का चयन राष्ट्रीय स्तरीय चैम्पियनशिप के लिए भी हो गया है। राजेश का चयन नेशनल चैंपियनशिप के लिए होने पर पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। मेधावी का चयन होने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष कुमार, जिला पंचायत सदस्य निशा कनवाल, पीटीआई दिनेश चंद्र, एसएमसी अध्यक्ष हरीश परिहार, पीटीए अध्यक्ष चंपा देवी, ग्राम प्रधान हेम सिंह, मीता वर्मा, डा. ललित पाठक, मोहन लटवाल, दिनेश चंद्र, नवीन सनवाल, दीप चंद्र, प्रदीप कुमार वर्मा, गीतांजलि तिवारी, संजय कार्की, हेमलता बोहरा, दीपा बिष्ट, कीर्ति किरन, कमलेश कश्मीरा, चंपा देवी, विपिन बुधलाकोटी, ज्वाला सिंह, फैजल रहमान, गोपाल कनवाल आदि ने खुशी व्यक्त कर मेधावी को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
