🔳 बेतालघाट की रामलीला में केवट के पात्र ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
🔳 दमदार प्रस्तुति के दम पर खिंचा ध्यान
🔳 53 वर्ष की उम्र में भी मंच से लगाव है बरकरार
🔳 अभिनय के लुफ्त उठाने सैकड़ों की संख्या में पहुंचे दर्शक
[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]
बेतालघाट/गरमपानी डेस्क : कोसी घाटी में रामलीला मंचन की धूम मची हुई है। बेतालघाट, गरमपानी, धनियाकोट समेत तमाम क्षेत्रों में रामलीला मंचन का लुफ्त उठाने आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों दर्शक रामलीला देखने पहुंच रहे हैं। खास बात यह है कि वर्षों से रामलीला मंचन से जुड़े कलाकर वर्तमान में भी दमदार अभिनय कर कला का जौहर दिखा रहे हैं। 53 वर्षीय सुंदर सिंह जलाल ने केवट का जीवंत अभिनय कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
बेतालघाट की सुप्रसिद्ध रामलीला में केवट राम मिलन का मंचन किया गया। करीब तीस वर्ष से भी अधिक समय से बेतालघाट की रामलीला से जुड़े घोड़ियां हल्सों गांव निवासी 53 वर्षीय सुंदर सिंह जलाल ने दमदार अभिनय कर दर्शकों का ध्यान खिंचा। केवट के अभिनय में सुंदर सिंह ने मेरी छोटी सी है नाव…….. तोरे जादू भरे पांव…… डर लागे राम कैसे बिठाऊं…….. तुम्हे नाव में…………की शानदार प्रस्तुति से खूब वाहवाही लूटी। इससे पूर्व मुख्य अतिथि पूर्व विधायक नारायण सिंह जंतवाल ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। पूर्व विधायक ने पुरुषोत्तम भगवान राम के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। इस दौरान रामलीला कमेटी अध्यक्ष विपिन चंद्र रिखाडी, संरक्षक संत रविशंकर, महासचिव तारा भंडारी, उपाध्यक्ष कृपाल सिंह भंडारी, रमेश तिवारी, हेम जोशी, संजय गोस्वामी, उपसचिव शेखर फुलारा, राजेंद्र पांडे, हरीश पांडे, विनोद तिवाड़ी, भारत आर्या समेत रामलीला कमेटी पदाधिकारी मौजूद रहे। इधर गरमपानी में लक्ष्मण परशुराम संवाद ने संमा बाधा।
