🔳 डंपर का एक्शल टूटने से यातायात व्यवस्था में हुआ व्यवधान
🔳 बाजार क्षेत्र में लगी वाहनों की कतार, यात्री हुए परेशान
🔳 आवाजाही करने वाले लोगों ने भी झेली परेशानी
🔳 शाम तक डंपर के न हटने से बनी रही मुसीबत
[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]

गरमपानी डेस्क : अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर खैरना बाजार क्षेत्र में चलते डंपर का एकाएक एक्शल टूटने से हड़कंप मच गया। मालवाहक वाहन के हाईवे पर फंसने से आवाजाही भी प्रभावित हो गई। पुलिस ने यातायात व्यवस्था बनाने रखने को कड़ी मशक्कत की। गनीमत रही की मालवाहक वाहन से कोई अन्य वाहन नहीं टकराया और बड़ी घटना टल गई।
शुक्रवार को डंपर चालक बेतालघाट क्षेत्र से निर्माण सामग्री लेकर रामगाढ़ क्षेत्र की ओर रवाना हुआ। चालक अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर पहुंचा ही था कि एकाएक डंपर का एक्शल टूटने से आगे का पहिया भी निकल गया तथा डंपर हाईवे पर ही फंस गया। गनीमत रही कि डंपर के एकाएक रुकने से पीछे से आ रहा दूसरा वाहन डंपर से टकराने से बाल बाल बच गया। डंपर के हाईवे पर फंसने से देखते ही देखते जाम की स्थिति पैदा हो गई। बाजार क्षेत्र में दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। यात्रियों व पर्यटकों को आवाजाही में तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची खैरना पुलिस की टीम ने बामुश्किल यातायात सुचारु करवाया। शाम तक डंपर को हाईवे से न हटाए जाने से दिनभर यातायात व्यवस्था में व्यवधान बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!