🔳 कांग्रेस अनूसूचित जाति मोर्चा सम्मेलन में लिया गया निर्णय
🔳 संगठन की मजबूती व चुनाव की तैयारी में जुटने का लिया संकल्प
🔳 युवाओं को रोजगार, महिलाओं के अधिकार व जनहित से जुड़े मुद्दों पर संघर्ष का ऐलान
🔳 बेतालघाट के डंडेसारी गांव में हुआ कार्यक्रम
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]

गरमपानी डेस्क : बेतालघाट ब्लॉक के डंडेसारी गांव में कांग्रेस अनूसूचित जाति प्रकोष्ठ के बैनर तले हुए सम्मेलन में संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया गया। कार्यकताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया गया। तय हुआ कि विधानसभा के प्रत्येक बूथ पर कार्यकताओं की टीम तैयार की जाएगी।
शुक्रवार को डंडेसारी गांव में कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष इन्द्र पाल आर्या ने किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस का अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ ईमानदारी के साथ चुनाव प्रचार में भागीदारी करेगा। नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के हर बूथ पर कार्यकर्ताओं की टीम तैयार की जाएगी। वक्ताओं ने डा. भीमराव आंबेडकर के संघर्ष, त्याग व सामाजिक न्याय के लिए किए गए ऐतिहासिक योगदान को याद किया गया तथा उनके बताए संविधान, समानता व अधिकारों के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। वर्तमान सरकार की जनविरोधी नीतियों, जनसमस्याओं व लोकतंत्र से जुड़े विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब ने संविधान के माध्यम से देश के प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार व सम्मान दिलाने का रास्ता दिखाया। आवश्यकता है कि हम संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए एकजुट रहें। कार्यक्रम में क्षेत्र की समस्याओं, युवाओं के रोजगार, महिलाओं के अधिकार तथा आम जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने और जनहित में संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया गया। इस दौरान पूर्व दर्जा राज्य मंत्री पीसी गोरखा, जिला महामंत्री ईश्वरी लाल गोरखा, शीलू कुमार, महेंद्र कुमार, प्रकाश शिल्पकार, ब्लॉक अध्यक्ष भुवन चंद्र, ओम प्रकाश आर्या, नरेन्द्र कुमार, रवि चन्द्र, गिरीश चंद्र, केशव कुमार, बची राम, प्रेम चंद्र समेत कई कार्यकता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!