🔳 शहीद खेम चंद्र डोर्बी महाविद्यालय में हुआ कार्यक्रम
🔳 छात्राओं ने प्रतियोगिता में की बढ़-चढ़कर भागीदारी
🔳 सेवा संकल्प अभियान के तहत कैरम प्रतियोगिता में भी दिखाया दम
[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]

ब्लॉक मुख्यालय बेतालघाट स्थित शहीद खेम चंद्र डोर्बी राजकीय महाविद्यालय में अंग्रेज़ी साहित्य का इतिहास विषय पर हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्र छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धा के दौर में अंग्रेजी भाषा के महत्व पर विस्तार से कई अहम जानकारियां भी दी गई।
बुधवार को शहीद खेमचंद्र डोर्बी राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट में अंग्रेज़ी साहित्य का इतिहास विषय पर अंग्रेज़ी विभाग के तत्वावधान में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। बहुविकल्पी प्रश्नोत्तर पर आधारित प्रतियोगिता में मानसी विजेता बनी जबकि भूमिका भंडारी दूसरे एवं विशाखा व इरम बेनजीर संयुक्त रुप से तीसरे स्थान पर रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डा. सुनील कुमार मौर्य ने की। प्राचार्य ने अंग्रेजी विषय के इतिहास पर अहम जानकारियां साझा की। कार्यक्रम अंग्रेज़ी विभाग की विभाग प्रभारी डा. जयति दीक्षित ने विजयी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया। सेवा संकल्प अभियान के तहत कैरम प्रतियोगिता में भी प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्र छात्राओं ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!