🔳 छड़ा क्षेत्र के किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने को बनी है नहर
🔳 गंदगी से संक्रामक बिमारियों के फैलने का खतरा हुआ दोगुना
🔳 क्षेत्रवासियों ने उठाई कार्रवाई किए जाने की मांग
🔳 राजस्व उपनिरीक्षक बोले – कसा जाएगा शिकंजा
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]
गरमपानी डेस्क : अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर छड़ा क्षेत्र के किसानों के लिए सरकारी बजट से तैयार सिंचाई नहर में धड़ल्ले से गंदगी डाल किसानों के हितों से खिलवाड़ किया जा रहा है बावजूद जिम्मेदार चुप्पी साधे बैठे हैं। धड़ल्ले से डाली जा रही गंदगी से क्षेत्र में संक्रामक बिमारियों के फैलने का खतरा भी कई गुना बढ़ गया है। राजस्व उपनिरीक्षक शकील अहमद के अनुसार जल्द ही गंदगी डालने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
गरमपानी खैरना बाजार क्षेत्र के पीछे बहने वाली पवित्र शिप्रा नदी क्षेत्र में जगह जगह घरों के गंदे पानी के पाइपों का मुंह खोल नदी क्षेत्र को अपवित्र किए जाने का मामला सामने आने के बाद अब छड़ा क्षेत्र में किसानों के खेतों तक सिंचाई का पानी पहुंचाने को बनाई गई नहर भी गंदगी से बजबजा रही है। सिंचाई नहर में गंदे पानी के पाइप डाल प्रशासन को खुली चुनौती दी जा रही है। कई बार गंदगी के पाइप हटाए जाने की मांग भी उठ चुकी है बावजूद मनमाना रवैया अपनाया जा रहा है। धड़ल्ले से डाली जा रही गंदगी से क्षेत्र में संक्रामक बिमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। किसानों ने तत्काल मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई है। अंदेशा जताया कि यदि जल्द मामले में कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन की रुपरेखा तैयार की जाएगी। राजस्व उपनिरीक्षक शकिल अहमद ने बताया कि जल्द ही निरीक्षण किया जाएगा। गंदगी डालने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगा।
