🔳 दूसरे नंबर पर रही प्रत्याशी ने जिलाधिकारी को भेजा शिकायती पत्र
🔳 दोबारा मतगणना कराने तथा मामले की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
🔳 ग्राम प्रधान पद पर हुए उपचुनाव में तीन प्रत्याशी थे आमने-सामने
🔳 पर्ची सिस्टम से नीमा घोषित की गई है विजेता
[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

बेतालघाट डेस्क : बेतालघाट ब्लॉक के भतरौज ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान पद पर हुए उपचुनाव का मामला तूल पकड़ गया है। मतगणना के दिन हंगामा होने व मतगणना पर अनियमितता का आरोप लगने के बाद अब दूसरे नंबर पर रही प्रत्याशी शोभा पंत ने जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल को पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोबारा मतगणना करवाए जाने की मांग उठाई है। शोभा ने मतगणना के दिन मिलीभगत का अंदेशा भी जताया है।
भतरौज ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान के इस्तीफे के बाद रिक्त हुई सीट के लिए बीते 12 अक्टूबर को शांतिपूर्ण ढंग से मतदान प्रक्रिया पूरी करवाई गई। प्रभा पंत, नीमा देवी तथा मीना ने बतौर प्रत्याशी चुनाव में भागीदारी की। बीते बुधवार को ब्लॉक मुख्यालय बेतालघाट में मतों की गिनती के बाद हंगामा खड़ा हो गया। प्रभा व नीमा को 93-93 तथा मीना को 65 मत मिलने की घोषणा की गई। दो प्रत्याशी को बराबर बराबर मत मिलने पर पर्ची सिस्टम से नीमा देवी को विजेता घोषित कर दिया गया। परिणाम घोषित होते ही प्रभा पंत व उसके समर्थकों ने मतगणना में धांधली का आरोप लगा हंगामा किया। आरोप लगाया की मिलीभगत से उसे जीत के बावजूद हारा घोषित कर दिया गया। मामला अब तूल पकड़ गया है‌ प्रभा पंत ने जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल को शिकायती पत्र भेज घोषित परिणाम पर रोक लगाने तथा दोबारा मतगणना किए जाने की मांग उठा दी है। डीएम को भेजें शिकायती पत्र के माध्यम से बताया है कि विपक्षी को 92 जबकि उसे 93 मत प्राप्त हुए थे पर मतगणना में धांधली कर विपक्षी के पक्ष में एक मत अतिरिक्त गिनकर परिणाम बराबरी का कर दिया गया। रिकांउटिग के लिए कहें जाने के बावजूद अनसुनी कर दी गई।शोभा पंत ने जिलाधिकारी से मामले को गंभीरता से ले दोबारा मतगणना करवाए जाने तथा निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है ताकि सच्चाई सामने आ सके। मतगणना में बड़े पैमाने पर हुई गड़बड़ी के लिए दोषियों को दंडित किए जाने पर भी जोर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!