🔳 नाजुक हालत में किया गया था रैफर, रास्ते में तोड़ा दम
🔳 अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर खैरना बाजार क्षेत्र की घटना
🔳 घटना से मचा हड़कंप, बुढ़ी मां हुई बेसुध
[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर खैरना बाजार क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में गंभीर रुप से घायल मिले युवक की रैफर सेंटर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। घटना से बाजार क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक के बुढ़ी मां का रो रो कर बुरा हाल है।
गुरुवार को डोबा गांव निवासी रमेश सिंह बिष्ट (34) पुत्र राजेंद्र सिंह के खैरना बाजार क्षेत्र में गंभीर रुप से घायल हालत में मिलने से हड़कंप मच गया। लहुलुहान हालत में लोगों ने रमेश को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने गंभीर रुप से घायल युवक का प्राथमिक उपचार कर उसे नाजुक हालत में हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया। आपातकालीन 108 सेवा घायल को लेकर हल्द्वानी की ओर रवाना हुई पर करीब दो किमी दूर दोपांखी क्षेत्र में युवक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत से स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल है जबकि बुढ़ी मां बेसुध है। मृतक मेहनत मजदूरी कर अपना और मां का भरण पोषण करता था। चौकी प्रभारी सतीश उपाध्याय के अनुसार शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेजा जाएगा। मामले की जांच कर मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा। अलग अलग चर्चाएं सामने आई हैं। जांच के बाद ही असल स्थित स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!