🔳 बाबा के दर पर राज्यपाल ने झुकाए शीश
🔳 देश प्रदेश की सुख, शांति व समृद्धि को की प्रार्थना
🔳 कैंची आश्रम ट्रस्ट ने राज्यपाल का किया स्वागत
🔳 पूर्व प्रबंधक से स्वास्थ्य के विषय पर जुटाई जानकारी
[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (अवकाश प्राप्त) गुरमीत सिंह ने हाईवे पर कैंची धाम स्थित बाबा नीम करौरी आश्रम पहुंचकर बाबा के दर पर शीश झुकाए। क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि को प्रार्थना की। राज्यपाल ने काकड़ीघाट स्थित स्वामी विवेकानंद की तपोस्थली पर ज्ञानवृक्ष पर जलाभिषेक किया। कर्कटेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना की।

शुक्रवार को प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (अवकाश प्राप्त) गुरमीत सिंह अल्मोड़ा दौरे से लौटते समय काकड़ीघाट पहुंचे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत राज्यपाल ने स्वामी विवेकानंद की तपोस्थली पर लगे ज्ञानवृक्ष पर जलाभिषेक किया। कहा कि काकडी़घाट अद्भूत आध्यात्मिक ऊर्जा व शांति का केंद्र है। यहां पहुंचकर स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करने की प्रेरणा मिलती है। राज्यपाल ने सुप्रसिद्ध कर्कटेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना कर देश, प्रदेश की सुख, शांत व समृद्धि को प्रार्थना की। राज्यपाल ने कैंची धाम स्थित बाबा नीम करौरी के दर पर भी मत्था टेका। मंदिर ट्रस्ट पदाधिकारी ने राज्यपाल का स्वागत किया। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (अवकाश प्राप्त) गुरमीत सिंह ने मंदिर के पूर्व प्रबंधक विनोद जोशी से स्वास्थ्य की जानकारी जुटाई। प्रबंधक प्रदीप साह भय्यू ने बाबा की जीवनी से संबंधित पुस्तक राज्यपाल को भेंट की। राज्यपाल ने स्थापना दिवस पर हुए कार्यक्रम पर भी फिडबैक लिया। चाय विकास बोर्ड कै कमलेश उप्रेती ने राज्यपाल को घोड़ाखाल स्थित चार फैक्ट्री निर्मित चाय भेंट की। इस दौरान पुलिस प्रशासन समेत अन्य विभागों के अधिकारी व्यवस्था में जुटे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *