🔳 एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने टेका बाबा के दर पर मत्था
🔳 बाबा के जयकारों से गुंजायमान हुआ समूचा धाम
🔳 सुबह से शाम तक लगी रही श्रद्धालुओं की लंबी कतार
🔳 मंदिर प्रबंधन व पुलिस प्रशासन ने बनाई विशेष व्यवस्थाएं
🔳 सुरक्षा के मद्देनजर चप्पे चप्पे तैनात रहे सुरक्षाकर्मी
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर सुप्रसिद्ध कैंची धाम में स्थापना दिवस पर आस्था व भक्ति का महासंगम हुआ। सुबह से ही बाबा भक्तों ने कतारबद्ध होकर बाबा के दर पर मत्था टेका। मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं को बाबा का महाप्रसाद उपलब्ध कराया। शाम तक एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मंदिर में प्रवेश किया। श्रद्धालुओं को किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए पुलिस प्रशासन व मंदिर प्रबंधन ने विशेष व्यवस्था बनाई। सुरक्षा के मद्देनजर चप्पे चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात रहे। कारसेवकों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी की। बाबा नींब करौरी के जयकारों से समूचा धाम गुंजायमान रहा। सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्वक कतारबद्ध होकर आश्रम में प्रवेश किया।

error: Content is protected !!