🔳 बगैर परेशानी नींब करौरी आश्रम पहुंच टेका बाबा के दर पर मत्था
🔳 बेहतर सुविधाओं से बेहद खुश नजर आए श्रद्धालु
🔳 डूयूटी में तैनात कर्मचारियों के व्यवहार की भी बताया सराहनीय
🔳 पुलिस प्रशासन के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी पर जताई नाराजगी
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर लाखों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र सुप्रसिद्ध कैंची धाम में स्थापना दिवस पर आस्था का सैलाब उमड़ा। अलग अलग राज्यों से बाबा भक्त कैंची धाम पहुंचे। पुलिस प्रशासन की व्यवस्थाओं को बाबा भक्तों ने सराहा। कहा की शटल सेवा संचालन तथा ज़ीरो जोन किए जाने समेत कई महत्वपूर्ण फैसलों से बाबा के धाम की यात्रा यादगार बन गई। बताया की आश्रम के बाहर के साथ ही अंदर की व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित थी। किसी भी प्रकार की कोई असुविधा न होने पर पुलिस प्रशासन के साथ ही मंदिर प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।

बहुत अच्छा लगा। अव्यवस्थाओं के विषय में सुनकर मन डर गया पर जब कैंची धाम पहुंचे तो यहां सब कुछ अलग था। बेहतर व्यवस्था के साथ ही डूयूटी में तैनात कर्मचारियों का व्यवहार भी बहुत अच्छा था। बगैर परेशानी के बाबा के दर पर मत्था टेका।
पलक, महाराष्ट्र, श्रद्धालु

व्यवस्थाएं बहुत ही बेहतर है। शटल सेवा के इस्तेमाल के बाद बाबा के जयकारों के बीच आसानी से कैंची धाम पहुंच गए। परिवार के सदस्यों के साथ पहली बार कैंची धाम पहुंचे पर किसी भी प्रकार कोई परेशानी नहीं आई।
स्वीजनी शैलग, असम

पहले भी कैंची धाम आए हैं पर इस वर्ष की गई व्यवस्थाएं बेहद शानदार है। लंबी कतार के बावजूद आसानी से बाबा के दर पर मत्था टेकने का सौभाग्य मिला। ऐसी व्यवस्था रहने पर निश्चित ही श्रदालुओं की संख्या में बढ़ोतरी होगी।
प्रिती, श्रद्धालु दिल्ली

सुना था की स्थापना दिवस पर भारी भीड़ रहने पर पुलिस प्रशासन ने कड़ी व्यवस्था की है। लोग दर्शन तक नहीं कर पा रहे पर यहां पहुंचने पर हालात एकदम अलग थे। पुलिस प्रशासन की अहतिआतन की गई व्यवस्था बेहद शानदार थी। लाइन में लगकर कुछ ही देर में बाबा के दर पर मत्था टेका। बाजार क्षेत्रों में भी सुगम आवाजाही का मौका मिला।
ईशान रस्तोगी, बाबा भक्त, बरेली

श्रद्धालु आसानी व व्यवस्थित ढंग से बाबा के धाम पहुंचे इसके लिए विशेष व्यवस्था की गई। डूयूटी में तैनात पुलिसकर्मियों व अधिकारियों ने गंभीरता से डूयूटी का निर्वहन भी किया। बाबा नींब करौरी के आर्शीवाद से ही सब कुछ संभव हो पाया। हमारा एकमात्र लक्ष्य श्रद्धालुओं को बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
डा. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक

error: Content is protected !!