🔳 बेतालघाट ब्लॉक में दो ट्रांजिट समेत बनाए गए हैं 73 बूथ
🔳 श्रद्धालुओं के बच्चों के लिए कैंची धाम में भी स्थापित किया गया है बूथ
🔳 28 को बूथ जबकि 29 व 30 जून को घर घर जाकर पिलाई जाएगी खुराक
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]
बेतालघाट में पल्स पोलियों अभियान के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। लगभग तीन हजार नौनिहालों को ड्रॉप पिलाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए बकायदा विभाग ने दो ट्रांजिट समेत 73 बूथ बनाए गए हैं। 28 को बूथ पर जबकि 29 व 30 जून को डोर टू डोर बच्चों को खुराक पिलाई जाएगी।
बेतालघाट ब्लॉक में पल्स पोलियों अभियान की सफलता को स्वास्थ्य विभाग ने कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंप दी है। कल यानि 28 जून को सभी 73 बूथों पर नौनिहालों को पल्स पोलियों की खुराक पिलाई जाएगी। खास बात यह है की कैंची धाम में भी श्रद्धालुओं के बच्चों तथा अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर नैनीताल व अल्मोड़ा जनपद की सीमा पर खैरना क्षेत्र में यात्रियों व पर्यटकों के नौनिहालों को ड्रॉप पिलाए जाने के लिए ट्रांजिट बूथ स्थापित किए गए हैं। 28 को अभियान का श्रीगणेश होने के बाद 29 व 30 को स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर बच्चों को पल्स पोलियो ड्राप पिलाएंगे। ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक बीएम पाठक के अनुसार लगभग तीन हजार नौनिहालों को पल्स पोलियो ड्राप पिलाए जाने का लक्ष्य रखा गया है।स्वास्थ्य कर्मियों को बकायदा जिम्मेदारी भी सौंप दी गई है। ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक ने लोगों से बच्चों को अधिक से अधिक संख्या में ट्रांजिट बूथों पर ले जाकर पल्स पोलियों की खुराक पिलाने का आह्वान किया है।
