🔳 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बेतालघाट ने चलाया अभियान
🔳 क्षेत्रवासियों से नौनिहालों को प्रशिक्षण दिलाने की अपील
🔳 संस्थान से संचालित योजनाओं की भी दी जानकारी
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बेतालघाट ने क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर क्षेत्रवासियों से नौनिहालों को आईटीआई से प्रशिक्षण दिलाने का आह्वान किया। संस्थान में संचालित विभिन्न ट्रेड की जानकारी साझा की। बताया कि पांच जुलाई तक कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षण के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
बेतालघाट स्थित आईटीआई बेतालघाट के प्रधानाचार्य सीमा कुमार की अगुवाई में चलाए गए अभियान के तहत आसपास के क्षेत्रों के ग्रामीणों को बताया कि वर्तमान में बेतालघाट आइटीआइ में मैकेनिक, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रीशियन व आइसीटीएसएम व्यवसाय संचालित है। इलेक्ट्रीशियन व मैकेनिक इलेक्ट्रॉनिक के लिए हाईस्कूल में गणित व विज्ञान की अनिवार्यता है जबकि आइसीटीएसएम ट्रेड के लिए केवल हाईस्कूल उत्तीर्ण होना जरुरी है। मैकेनिक इलेक्ट्रॉनिक व्यवसाय में डूयूल सिस्टम प्रणाली के तहत प्रशिक्षार्थी आईटीआई बेतालघाट में एक वर्ष प्रशिक्षण प्राप्त करेगा तथा एक वर्ष चयनित कंपनी वी गार्ड में प्रशिक्षण देगा। नियमानुसार प्रशिक्षार्थी को कंपनी में मानदेय भी दिया जाएगा। उप नोडल अधिकारी (प्रवेश समिति) कुमाऊं मंडल राजेंद्र पांडे ने बताया कि ऑनलाइन फॉर्म भरने की तिथि 8 जून से 5 जुलाई रखी गई है। मेरिट सूची का प्रकाशन 7, विकल्प भरने की तिथि 8 से 15 तथा संस्थान आवंटन की तिथि का प्रकाशन 18 व प्रवेश की तिथि 19 से 26 जुलाई तक रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *