🔳 शटल व पर्यटकों के वाहनों के जमावड़े में फंस रहे वाहन
🔳 आसपास के गांवों को आवाजाही करने वाले ग्रामीण भी परेशान
🔳 प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने समाधान की उठाई मांग
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर जाम के झाम से जूझ रहे पर्यटकों के साथ ही अब सैनिटोरियम भवाली बाइपास पर भी वाहनों का जमावड़ा परेशानी का सबब बन गया। बाइपास से आसपास के गांवों को आवाजाही करने वाले ग्रामीण भी परेशान हैं। समस्या का समाधान न होने से लोगों को तमाम परेशानियों से जूझना पड़ रहा है।
हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्रों को आवाजाही करने वाले यात्रियों व पर्यटकों के लिए जाम एक बड़ी चुनौती बन गई है‌। गरमपानी, खैरना, सुयालबाड़ी, बेतालघाट समेत तमाम क्षेत्रों के लोग हल्द्वानी आवाजाही करने के लिए घंटों पहले ही निकलने में भलाई समझ रहे हैं। कैंची व आसपास जाम एक बड़ी समस्या है वहीं करोड़ों रुपये के बजट से तैयार सैनिटोरियम भवाली बाइपास से निकलना भी लोगों के लिए बड़ी समस्या बन चुका है। बाइपास से कैंची धाम के लिए शटल वाहनों के संचालन से श्रद्धालुओं के पर्यटकों के साथ ही शटल सेवा के वाहनों से जाम की स्थिति बन जा रही है। बाइपास मार्ग पर भी वाहन रेंगते जा रहे हैं। अव्यवस्था का खामियाजा आवाजाही करने वाले लोगों को भुगतना पड़ रहा है वहीं आसपास के गांवों के ग्रामीण भी नई समस्या के खड़े हो जाने से चिंतित हैं। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष विरेन्द्र सिंह बिष्ट, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष प्रेम नाथ गोस्वामी, बिशन सिंह जंतवाल, मनीष तिवारी, गजेंद्र सिंह नेगी, गोविंद सिंह, सुनील मेहरा, कुलदीप सिंह खनायत, संजय सिंह बिष्ट आदि ने बाइपास मार्ग पर व्यवस्था में सुधार किए जाने की मांग उठाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *