🔳 दुकानों का सामना उपलब्ध न होने से परेशान हुए व्यापारी
🔳 पर्यटक सीजन में दुकानों का सामना न पहुंचने से उठा रहे नुकसान
🔳 नवनिर्मित बाइपास से मालवाहक वाहनों की आवाजाही रोकने पर उठाए सवाल
🔳 प्रशासन पर लगाया मनमानी किए जाने का आरोप
🔳 नाराज व्यापारियों ने किया बाइपास मार्ग पर धरने का ऐलान
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर क्वारब क्षेत्र में मालवाहक वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित होने आसपास के क्षेत्रों के व्यापारियों का व्यवसाय चरमरा गया है। व्यापारियों ने खाद्यान्न व अन्य सामग्री उपलब्ध न होने पर नाराजगी जताई है। सवाल उठाया की जब सामग्री ही उपलब्ध नहीं होगी तो व्यवसाय कैसे संचालित होगा। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने दुकानों के सामान के वाहनों को बाइपास से आवाजाही की अनुमति दिए जाने की मांग उठाई है।
नैनीताल व अल्मोड़ा जनपद की सीमा पर क्वारब क्षेत्र में अतिसंवेदनशील पहाड़ी से लगातार भूस्खलन होने व पहाड़ी से खतरा टालने को कार्य गतिमान होने से जिलाधिकारी ने आवाजाही प्रतिबंधित की है। नवनिर्मित बाइपास से यात्री व हल्के वाहनों की आवाजाही करवाई जा रही है जबकि मालवाहक वाहनों के लिए वाया रानीखेत व शहरफाटक होते हुए रुट डायवर्ट किया गया है। मालवाहक वाहनों की आवाजाही न होने से हाईवे पर स्थित नैनीपुल, खीनापानी, सुयालखेत, सुयालबाड़ी, गंगोरी समेत आसपास के तमाम बाजार क्षेत्रों के व्यापारियों का व्यवसाय प्रभावित हैं गया है। मालवाहक वाहनों से आपूर्ति होने वाली सामग्री दुकानदारों को उपलब्ध नहीं हो पा रही जिस कारण व्यापारियों को काफिर नुकसान उठाना पड़ रहा है। ठिक पर्यटक सीजन में दुकान का सामान उपलब्ध न होने से व्यापारियों में नाराजगी भी बढ़ने लगी है। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष विपिन चंद्र गुरुरानी, महामंत्री कुबेर सिंह जीना, बालमुकुंद सिंह जीना, धर्म सिंह, चंदन सिंह ने आरोप लगाया की जब करोड़ों रुपयों की लागत से बाइपास निर्माण किया गया है तो मालवाहक वाहनों को रोकना समझ से परे है। मालवाहक वाहनों की आवाजाही न होने से दुकानों का सामना खत्म होने के कगार पर पहुंच गया है। कारोबार प्रभावित होने से अब आर्थिक स्थिति भी बिगड़ने लगी है। संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने लगातार की जा रही मनमानी पर गहरा रोष भी जताया। दो टूक कहा कि यदि जल्द मालवाहक वाहनों की आवाजाही सुचारु नहीं करवाई गई तो बाइपास मार्ग पर ही धरना दिया जाएगा।
