🔳 भक्ति की शक्ति के आगे इंद्रदेव ने भी मानी हार
🔳 बारिश के बीच बाबा के जयकारों के साथ भक्तों ने किया मंदिर में प्रवेश
🔳 आस्था का सैलाब उमड़ा, सुगम व सुरक्षित हुई आवाजाही
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

कैंची धाम स्थापना दिवस पर आस्था का सैलाब उमड़ने के बावजूद सब कुछ व्यवस्थित होने तथा एक एक कर भक्तों की सुगम व सुरक्षित आवाजाही से ऐसा लगा मानो बाबा नींब करौली स्वयं मेले का संचालन कर रहे हैं। भक्ति की शक्ति के आगे इंद्रदेव को भी पीछे हटना पड़ा। बाबा के जयकारों से दिनभर कैंची धाम गुंजायमान रहा।
देश विदेश के लाखों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र सुप्रसिद्ध कैंची धाम में स्थापना दिवस पर बाबा भक्तों का सैलाब उमड़ा। सुबह तीन बजे से रात नौ बजे तक भक्तों की लंबी कतार लगी रही। छोटे छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों ने तक कतारबद्ध होकर बाबा के दर पर मत्था टेका। पुलिस प्रशासन भी चप्पे चप्पे पर मुस्तैद रहा। आस्था का सैलाब उमड़ने के बावजूद श्रद्धालुओं की सुगम व सुरक्षित आवाजाही से ऐसा लगा जैसे मेरे की कमान खुद बाबा नींब करौरी संभाले बैठे हैं। दोपहर बाद मौसम का मिजाज भी बदला पर बाबा की भक्ति के आगे इंद्रदेव को भी पीछे हटना पड़ा। कुछ देर मौसम एकदम साफ हो गया।

error: Content is protected !!