🔳 विजिलेंस से रिपोर्ट मिलते ही होगी निलंबन व विधिक कार्रवाई
🔳 बेतालघाट थाने में तैनात हैं आरोपित पुलिसकर्मी
🔳 विजिलेंस की कार्रवाई में चढ़ा है हत्थे
🔳 घटनाक्रम से पुलिस विभाग में भी मचा हड़कंप
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

बेतालघाट थाने में तैनात सिपाही के विजिलेंस टीम की कार्रवाई में हत्थे चढ़ने से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है वहीं आरोपित सिपाही पर विभागीय स्तर से भी कार्रवाई की तैयारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. मंजूनाथ टीसी के अनुसार विजिलेंस से रिपोर्ट मिलते ही निलंबन व विधिक कार्रवाई की जाएगी।
बेतालघाट क्षेत्र में खनन कार्य से जुड़े कारोबारी ने बीते दिनों विजिलेंस को टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कर बेतालघाट थाने में तैनात सिपाही पर गंभीर आरोप लगाए। बताया की सिपाही उपखनिज से लदे वाहनों को रोककर वाहनों को सीज करने व चालान करने की धमकी देता है। आए दिन रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायत को गंभीरता से ले विजिलेंस ने जाल बिछाकर बीते सोमवार को सिपाही दीपक सामंत को 45 हजार रुपये की रिश्वत की रकम के साथ धर दबोचा। एकाएक हुई कार्रवाई से क्षेत्र में भी हड़कंप मच गया। सिपाही के रिश्वत की धनराशि के साथ पकड़े जाने के बाद अब आरोपित पर विभागीय गाज गिरनी भी तय मानी जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. मंजूनाथ टीसी ने भी साफ किया है कि निलंबन होकर रहेगा। विजिलेंस से रिपोर्ट मिलने के साथ निलंबन व विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *