🔳 आवाजाही करने वाले स्थानीय लोग भी परेशान
🔳 लगातार बढ़ते ही जा रहा बंदरों का आंतक
🔳 पुल पर डेरा जमाए बैठ रहा बंदरों का झुंड
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

अल्मोड़ा व नैनीताल जनपद की सीमा पर स्थित रानीखेत पुल पर कटखने बंदरों के आंतक से यात्री व पर्यटक परेशान हैं। बंदर लोगों पर हमलावर हो जा रहे हैं तथा सामान भी छिनकर ले जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बंदरों के आंतक से निजात दिलाने की मांग उठाई है।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे व खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे को जोड़ने वाली बेहद महत्वपूर्ण रानीखेत पुल पर बंदरों के जमावड़े से आवाजाही करने वाले लोग परेशान है। गांवों से लोग रानीखेत, अल्मोड़ा व आसपास के क्षेत्रों को आवाजाही को रानीखेत पुल पर वाहनों का इंतजार करते हैं पर बंदरों के हमलावर होने से लोगों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बंदरों के आंतक से पर्यटक भी दहशत में हैं। स्थानीय दिनेश कुमार, विरेन्द्र सिंह, बिशन जंतवाल, प्रेमनाथ गोस्वामी आदि के अनुसार बंदर कई लोगों को घायल तक कर चुके है‌। बंदरों के हमलावर होने से कई बाइक सवार तक चोटिल हो चुके हैं। खतरा लगातार बढ़ता ही जा रहा है बावजूद सुध नहीं ली जा रही। स्थानीय लोगों ने बंदरों के लगातार बढ़ते आंतक से निजात दिलाए जाने की पुरजोर मांग उठाई है। अंदेशा जताया कि यदि समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो भविष्य में कभी भी बड़ी घटना सामने आ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *