🔳 गुणवत्ता सही न मिलने पर हटवाए जाएंगे सोलिंग के पत्थर पत्थर
🔳 अधिशासी अभियंता ने पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों के साथ किया निरीक्षण
🔳 तय समय पर गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करने के दिए निर्देश
🔳 लापरवाही कतई बर्दाश्त न करने की दी चेतावनी
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]
शहीद बलवंत सिंह भुजान बर्धो मोटर मार्ग पर आठ करोड़ रुपये से अधिक के बजट से किए जा रहे सुधारीकरण कार्य का लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने पंचायत प्रतिनिधियों तथा ग्रामीणों के साथ संयुक्त निरीक्षण किया। मोटर मार्ग पर सोलिंग को बिछाए गए पत्थरों के सैंपल एकत्र किए गए। विभागीय अधिकारियों के अनुसार सरकारी व निजी प्रयोगशाला में पत्थरों की जांच करवाई जाएगी। गुणवत्ता सही मिलने पर ही सोलिंग में इस्तेमाल की अनुमति दी जाएगी।
सोमवार को लोनिवि के अधिशासी अभियंता हीरा सिंह बिष्ट ने पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों को साथ लेकर शहीद बलवंत सिंह भुजान बर्धो मोटर मार्ग पर अलग अलग स्थानों पर निरीक्षण किया। विभागीय टीम को कलमठ व नाली निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने तथा हाटमिक्स कार्य की भी लगातार माॅनिटरिग करने के निर्देश दिए। मोटर मार्ग पर सोलिंग को बिछाए गए पत्थरों के अलग अलग स्थानों से सैंपल एकत्र कर प्रयोगशाला में भेज जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा। दो टूक कहा की यदि गुणवत्ता सही नहीं पाई गई तो कार्यदाई संस्था से पत्थरों को तत्काल हटवाया जाएगा। ग्रामीणों व पंचायत प्रतिनिधियों से भी कई अहम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला पंचायत सदस्य तरुण शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप बोहरा, पूर्व मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह बोहरा ने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणा के तहत मिले बजट से गुणवत्तायुक्त कार्य होना चाहिए ताकि क्षेत्र के लोग लाभान्वित हो सकें। बजट उपलब्ध कराए जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार भी व्यक्त किया। इस दौरान सहायक अभियंता किशोर कुमार, जेई जहूर आलम, ग्राम प्रधान आशा मेहरा, नरेंद्र पाल मेहरा, राधा जलाल, दयाल दरमाल, जीवन मेहरा, गोपाल जैडा, पान सिंह, रमेश मेहरा, पूरन बोहरा, रवि मेहरा समेत तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
