🔳 पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेजा
🔳 कोसी नदी में डूबने से हुई थी एजुकेशन हवलदार की मौत
🔳 घटनास्थल से तीन किलोमीटर दूर बरामद हुआ शव
[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]
शहीद बलवंत सिंह भुजान बर्धो मोटर मार्ग के समीप बहने वाली कोसी नदी में डूबने से हुई एजुकेशन हवलदार की मौत के बाद देर शाम स्वजनों के घटनास्थल पर पहुंचने से माहौल गमगीन हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेजा। मृतक के गांव से पहुंचे लोगों के अनुसार एजुकेशन हवलदार बेहद मिलनसार स्वभाव के थे साथ ही पूजा पाठ होने पर हमेशा गांव पहुंचे। घटना से क्षेत्रवासी भी स्तब्ध है।
द्वाराहाट ब्लॉक के कुनस्यारी गांव निवासी पृथ्वी पाल सिंह (40) पुत्र त्रिलोक सिंह की बीते शुक्रवार को कोसी नदी में डूबने से मौत हो गई। एसडीआरएफ व बेतालघाट पुलिस की टीम ने घटनास्थल से करीब तीन किमी दूर शव बरामद किया। देर शाम मृतक के गांव से स्वजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। अपने चहेते पृथ्वीपाल सिंह का शव व पास बेटे मासूम ओम को देख स्वजनों की चित्कार से माहौल गमगीन हो गया। शनिवार को पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेजा। देर शाम स्वजन शव को गांव की ओर लेकर रवाना हो गए। मृतक के गांव से पहुंचे ग्रामीणों ने बताया की मृतक पृथ्वीपाल सबके चहेते थे। गांव में पूजा पाठ होने पर वह जरुर गांव पहुंचे। इस बार भी पिछले चार दिनों से वह गांव में थे। शनिवार को उनको तैनाती स्थल पर पहुंचना था पर नियति को कुछ और ही मंजूर था। घटना से कोसी घाटी क्षेत्र में भी लोग गमगीन है।
