🔳 सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम के तहत चलाया गया सफाई अभियान
🔳 कूड़ा निस्तारण कर क्षेत्रवासियों को भी किया जागरुक
🔳 शहीद खेम चंद्र डोर्बी राजकीय महाविद्यालय में हुआ कार्यक्रम
🔳 विजयी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र व मेडल से किया सम्मानित
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक मुख्यालय स्थित शहीद खेम चंद्र डोर्बी राजकीय महाविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम हुए। विद्यार्थियों ने विशेष सफाई अभियान चलाकर कूड़े का निस्तारण किया। आसपास के लोगों को सफाई के प्रति जागरुक भी किया। भाषण प्रतियोगिता में निर्मला बिष्ट विजेता बनी। विजेताओं को प्रशस्ति पत्र व मेडल से सम्मानित किया गया।
सोमवार को शहीद खेमचंद डोर्बी राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट में सांस्कृतिक परिषद के तत्वावधान में मेरे सपनों का भारत विषय पर भाषण प्रतियोगिता हुई।सेवा मेरा योगदान के तहत विशेष सफाई अभियान भी चलाया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रभारी प्राचार्य डा. सुनील कुमार मौर्य ने बताया गया कि सपनों का भारत मात्र सोचने से नहीं बल्कि उसके लिए नागरिकों में कर्तव्य निष्ठता तथा दायित्व का बोध होना आवश्यक है। युवा वर्ग की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। कहा कि भारत को स्वर्णिम बनाने के लिए आत्मनिर्भरता व स्थानीय रोजगारों को बढ़ावा देना अत्यंत आवश्यक है। सपनों के भारत को साकार करने के लिए शिक्षा व विज्ञान उत्कृष्ट भूमिका निभाते हैं। भाषण प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर कर प्रतिभाग किया। निर्मला बिष्ट विजेता बनी जबकि छाया पंत ने दूसरे तथा रेशमा बिष्ट तीसरे स्थान पर रही। विजयी प्रतिभागियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डा. निर्मला ने किया। डा. जयती दीक्षित व ममता पांडे ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस दौरान डा. तरुण कुमार आर्या, डा. ईप्सिता सिंह, संतोष कुमार भारती समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!