🔳 रोमांचक मुकाबले में सितारगंज की टीम को दी शिकस्त
🔳 रुद्रपुर के मनोज सरकार स्टेडियम में हुआ मुकाबला
🔳 खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर कोसी घाटी में खुशी की लहर
[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]

सांसद स्तरीय प्रतियोगिता में बेतालघाट की फुटबॉल टीम ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर सितारगंज की टीम को हराकर कांस्य पदक पर हासिल कर लिया। विषम परिस्थितियों में भी निरंतर अभ्यास के बाद बेहतरीन खेल के प्रदर्शन पर कोसी घाटी के लोगों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खुशी व्यक्त कर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
शनिवार को रुद्रपुर के मनोज सिंह सरकार स्टेडियम में सांसद स्तरीय प्रतियोगिता के फुटबॉल मुकाबले के तीसरे स्थान के लिए बेतालघाट व सितारगंज की टीम के बीच मुकाबला हुआ। बेतालघाट की टीम के खिलाड़ियों ने रोमांचक मुकाबले में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर प्रतिद्वंद्वी टीम को हराकर कांस्य पदक पर कब्जा जमा लिया। मिनी स्टेडियम बेतालघाट में रोजाना कड़े अभ्यास के बाद सांसद स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर कोसी घाटी के खेलप्रेमियों में खुशी की लहर है। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी कुंदन कुमार ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देने के साथ ही टीम कोच विवेक कुमार, नवीन भंडारी को भी टीम की सफलता का श्रेय दिया है। पंचायत प्रतिनिधियों व व्यापारिक संगठनों से जुड़े लोगों ने भी बेतालघाट की टीम की सफलता पर खुशी व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!