🔳 सिरसा गांव में लगाए पिंजरे में फंसा
🔳 वन विभाग ने भेजा रेस्क्यू सेंटर
🔳 पिछले कई दिनों से गांव में बनी थी दहशत
🔳 गुलदार के कैद होने से क्षेत्रवासियों ने ली राहत की सांस
[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से सटे रामगढ़ ब्लॉक के सिरसा गांव में दहशत का पर्याय बन चुका गुलदार आखिरकार पिंजरे में कैद हो गया। गुलदार के पकड़े जाने से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम गुलदार को लेकर रेस्क्यू सेंटर रानीबाग लेकर रवाना हो गई।
हाईवे से सटे सिरसा गांव में पिछले कई दिनों से गुलदार की घुसपैठ तेज होने से गांव में दहशत में बढ़ गई। आए दिन गुलदार के गोवंशीय पशुओं को मार डालने से पशुपालकों को नुकसान उठाना पड़ा जबकि गुलदार के आबादी तक पहुंचने से ग्रामीण सख्ते में आ गए। ग्रामीणों की मांग पर हरकत में आए वन विभाग ने सप्ताहभर पूर्व गांव में पिंजरा स्थापित किया तथा गांव के लोगों को भी विशेष सतर्कता बरतने का आह्वान किया। गुरुवार को गांव के समीप पिंजरे में गुलदार के कैद होने की सूचना पर ग्रामीण मौके पर जुट गए। आसपास के गांवों से भी लोग पहुंचने लगे। सूचना पर वन विभाग दरोगा प्रदीप मोर्या, विपिन बिष्ट, धर्मपाल सिंह, अनिल बोरा, दीवान सिंह आदि मौके पर पहुंचे तथा गुलदार को मय पिंजरें के साथ गांव से हाईवे तक पहुंचाया जहां से उसे रेस्क्यू सेंटर ले जाया गया। गुलदार के कैद होने से स्थानीय लोगों ने भी राहत की सांस ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!