🔳 सचिव व छात्रा उपाध्यक्ष पद पर दूसरे प्रत्याशी ने नहीं कराया नामांकन
🔳 अध्यक्ष पद पर दो छात्राएं होंगी आमने-सामने
🔳 कोषाध्यक्ष व विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर रोमांचक मुकाबले की उम्मीद
[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]

शहीद खेम चंद्र डोर्बी राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट में छात्रा उपाध्यक्ष तथा सचिव पद पर एक एक प्रत्याशी के होने से दोनों का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। अध्यक्ष पद पर दो छात्राएं आमने-सामने हैं जबकि कोषाध्यक्ष व विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर कड़ी टक्कर की उम्मीद है।
शहीद खेमचंद डोर्बी राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट में छात्र संघ निर्वाचन के तहत शनिवार सुबह सुबह दस से बारह बजे तक नामांकन प्रपत्रों की जांच हुई। जांच समिति संयोजक डा. जयति दीक्षित, डा. ईप्सिता सिंह तथा ममता पाण्डे ने प्रपत्रों की जांच की। अध्यक्ष पद पर छाया व नीमा, छात्रा उपाध्यक्ष पद पर पायल, सचिव रितिका गोस्वामी, कोषाध्यक्ष दीपिका व विशाखा बुधोडी तथा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए बबीता करगेती व सचिन जोशी के नामांकन पत्र वैध पाए गए। दिन में एक बजे से तीन बजे तक नाम वापसी का समय निर्धारित किया गया जिसमें किसी भी प्रत्यासी ने नाम वापस नहीं लिया। हेतु आवेदन नहीं किया गया। तीन बजे के बाद छात्र संघ प्रभारी डा. तरुण कुमार आर्या ने वैध प्रत्याशियों की सूची जारी की। सचिव पद पर रितिका गोस्वामी तथा छात्रा उपाध्यक्ष पद पर पायल नेगी पर दूसरा प्रतिद्वंद्वी न होने से दोनों का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। छात्र संघ के पूर्व महासचिव तारा सिंह भंडारी व अन्य छात्र नेताओं ने दो पदों पर निर्दलीय प्रत्याशियों के निर्विरोध निर्वाचन पर खुशी व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!