🔳 छह सूत्रीय मांगों पर जल्द निर्णय लेने की उठाई मांग
🔳 लंबे समय से आवाज उठाए जाने के बावजूद अनदेखी पर जताई नाराजगी
🔳 देहरादून में प्रस्तावित आंदोलन में भी बढ़-चढ़कर भागीदारी का ऐलान
[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक के विभिन्न गांवों में स्थित बहुउद्देशीय साधन सहकारी समितियों के कर्मचारी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कलमबंद हड़ताल में कूद गए हैं। कर्मचारियों ने मांगे पूरी होने के बाद ही पीछे हटने का ऐलान किया है। दो टूक चेतावनी दी है की यदि अनदेखी हुई तो आंदोलन तेज कर दिया जाएगा।
गुरुवार को बेतालघाट ब्लॉक के छह बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति में कार्यरत कर्मचारी कलमबंद हड़ताल पर डट गए हैं। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर कर्मचारियों ने कामकाज ठप कर दिया। गरमपानी स्थित बहुउद्देशीय साधन सहकारी सिंह में हुई बैठक में कर्मचारियों ने आरोप लगाया की लंबे समय से मांगों के संबंध में आवाज उठाई जा रही है बावजूद सुध नहीं ली जा रही। कर्मचारियों ने प्रदेश के समस्त पैक्स कैडर सचिव व सहकारी कर्मचारियों को गोल्डन कार्ड का लाभ देने, कैडर फंड, ग्रेड वेतन, नियोक्ता अंशदान, वेतन विसंगति पर तत्काल शासनादेश जारी करने, प्रदेश के समस्त पैक्स सचिव व कर्मचारियों को सहकारिता ढांचे में सम्मिलित करने समेत छह सूत्रीय मांगों को पूरा किए जाने की पुरजोर मांग उठाई। कहा की अनदेखी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तय हुआ कि पांच अक्टूबर को निबंधक कार्यालय देहरादून में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन व हड़ताल में भी बढ़-चढ़कर भागीदारी की जाएगी। इस दौरान समिति सचिव गोपाल सिंह, दीपा उप्रेती, संजय साह, गोपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!